फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गर्भवती की मौत के मामले में जवाब तलब

Fri, 16 Oct 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रतापुर स्थित वूमेन्स केयर हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज शुक्ला ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर आठ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। एसीएमओ ने भी अस्पताल पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में कई खामियां मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन


गंदागंज क्षेत्र की रहने वाली अंजली सिंह की बीती नौ अक्तूबर को वूमेन्स केयर हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. तारिक इकबाल को जांच सौंपी। एसीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। प्रथम दृष्टया कुछ खामियां सामने आने के बाद सीएमओ ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सीएमओ ने गर्भवती के उपचार से संबंधित संपूर्ण विवरण तलब किया है। इसमें मौत किन परिस्थितियों में और किस कारण हुई, इसकी जानकारी भी मांगी गई है। उपचार के लिए तीमारदार की सहमति, इलाज करने वाले चिकित्सकों का विवरण, आईसीयू की व्यवस्था, जीवनरक्षक उपकरणों और ऑक्सीजन की उपलब्धता से संबंधित जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में आठ बिंदुओं पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें