फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फाइल गायब होने पर बाबू से जवाब तलब

Sat, 17 Oct 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
अमर उजाला में छपी खबर। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका के राजस्व विभाग में दुकान की फाइल गायब होने के मामले में बाबू सुनील कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रकरण की जांच के लिए कर निर्धारण अधिकारी ललितेश कुमार सक्सेना की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। तीन दिन में जवाब न देने पर बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


शहर के निराला नगर निवासी रमेशचंद्र मिश्रा ने डीएम से शिकायत की थी कि घंटाघर के पास उनकी कॉपी-किताब की दुकान है। दुकान से संबंधित मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए उन्हें दुकान की फाइल की प्रति चाहिए थी। इसके लिए वह नगर पालिका के राजस्व विभाग में संबंधित बाबू के पास गए।

आरोप है कि फाइल की प्रति के लिए उन्हें 16 बार दौड़ाया गया। इसके बाद फाइल गायब होने की बात कहकर लौटा दिया गया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ईओ को बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी ने बृहस्पतिवार को ‘बुजुर्ग को 16 बार दौड़ाया, फिर कहा गुम हुई फाइल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर पालिका के ईओ स्वर्ण सिंह ने राजस्व बाबू और पीड़ित के वार्ड लिपिक से स्पष्टीकरण तलब किया है। उनसे पूछा गया है कि फाइल कैसे गायब हुई और उसकी तलाश के लिए क्या कदम उठाए गए।

ईओ ने बताया कि तीन दिन में जवाब न मिलने पर डीएम के आदेश के तहत बाबू सुनील कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जांच टीम में कर निर्धारण अधिकारी ललितेश कुमार सक्सेना, कर अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह और राजस्व निरीक्षक राहुल कुमार शामिल हैं। टीम को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।


-
सफाई कर्मी कर रहे अमीन का काम
नगर पालिका में फाइलें गायब होने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पीड़ित रमेशचंद्र मिश्रा का आरोप है कि करीब सात सफाई कर्मचारी अपने मूल पद के बजाय अमीन का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अमीन दूसरे पक्षों को फायदा पहुंचाने के लिए फाइल गायब कर देते हैं। उन्होंने सफाई कर्मियों से अमीन का काम लेने और फाइल गायब होने के मामले की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें