फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फार्मर रजिस्ट्री व केसीसी के फायदे बताए

Sat, 25 Jul 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बेवल गांव में आयोजित चौपाल में शामिल किसान। संवाद
विज्ञापन
नसीराबाद। बेवल पंचायत भवन में शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराना रहा। इसमें किसानों को फार्मर रजिस्ट्री और केसीसी के फायदे बताए गए। सहायक तकनीकी प्रबंधक हरिकिरन शर्मा ने कहा कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) अनिवार्य हैं। चौपाल में दो किसानों की फार्मर रजिस्ट्री व दो लोगों की फैमिली आईडी बनाई गई। इस मौके पर संदीप सिंह, दीपक सिंह, देशराज, छोटेलाल व वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें