फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा देंगे आईटीआई के ढाई हजार छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं की परीक्षाओं को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि जुलाई में ऑनलाइन परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में पांच राजकीय और 12 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं, जिनमें लगभग ढाई हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। हालांकि अभी संस्थान बंद चल रहे हैं, जिससे ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराई गई है। विद्यार्थी प्रैक्टिकल नहीं पा रहे हैं।
जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार, महिला शाखा समेत पांच ब्रांचें चलती हैं, जबकि निजी आईटीआई की संख्या 12 है। इनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग ढाई हजार है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा ट्रेड गोरा बाजार शाखा में पढ़ाए जाते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगा था। इस वजह से पिछले वर्ष की परीक्षा देर से कराई गई थी। इस बार अभी परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
जुलाई में परीक्षा कराने को लेकर संभावना जताई जा रही है। संस्थान बंद होने से नियमित कक्षाएं नहीं चलीं, जिससे छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल नहीं कर पाए। पढ़ाई भी ऑनलाइन चल रही है।
प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी बताते हैं कि परीक्षा को लेकर अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। पिछली परीक्षा ऑनलाइन कराई गई थी। इस बार भी जुलाई या अगस्त में आनलाइन परीक्षा हो सकती है।
बोर्ड परीक्षा का पता नहीं, दाखिले भी थमे
रायबरेली। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है तो दूसरी तरफ विद्यालयों में दाखिले भी थमे हुए हैं। अप्रैल में पंचायत चुनाव की व्यस्तता रही और फिर लॉकडाउन लगा दिया गया। इसी वजह से स्कूल-कालेज बंद हैं।
इस वजह से प्रवेश भी नहीं हो पा रहे हैं। अभी 20 मई से ऑनलाइन पठन-पाठन शुरू कराया गया है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इतना जरूर है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड एवं पिछली परीक्षाओं के नंबर जरूर वेबसाइट पर अपलोड कराए जा रहे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में अभी कुछ कहना ठीक नहीं है। ऑनलाइन पढ़ाई सुचारु रूप से चल रही है। जेडी की अध्यक्षता में 29 मई को ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें