रायबरेली। एनसीसी की 66 यूपी बटालियन की ओर से बुधवार को कर्नल विक्रमादित्य पाल के निर्देशन में सीनियर डिवीजन के कैडेटों की भर्ती के लिए परीक्षा कराई गई। तीन विद्यालयों में 71 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए 152 छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के 39 पदों के लिए 56, राजकीय इंटर कॉलेज के 25 पदों के लिए 80 और रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सात पदों के लिए 16 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
स्वास्थ्य विभाग से आई टीम में शामिल डॉ. शिवम शुक्ल, डॉ. कामेश सिंह एवं रश्मि श्रीवास्तव ने कैडेट्स का चिकित्सकीय परीक्षण किया। कर्नल आकाश शर्मा ने बताया कि छात्रों के नामांकन के बाद प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा। इस मौके पर विश्वनाथ, अभिषेक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। सूबेदार विमल सिंह, नायब सूबेदार संजय सिंह, हवलदार कुलदीप सिंह, हवलदार हरजीत सिंह एवं हवलदार पुष्प सिंह की देखरेख में परीक्षा हुई। एनसीसी आफिसर यादवेेंद्र बाजपेयी, सत्यम मिश्रा ने भी योगदान दिया।
स्काउट गाइड ने किया पौधारोपण
रायबरेली। स्काउट और गाइड ने रायन इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। इसमें 24 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें 19 स्काउट और पांच गाइड शामिल रहीं। मो. कौसैन, अनिरुद्ध यादव, सिद्धार्थ यादव, शिव, आयुष, कौस्तुभ, अयाज, देव, दिव्यांश सिंह, क्षितिज यादव, आर्यन पांडेय, अब्दुल करीम, सक्षम प्रताप, आर्या मिश्रा, रतन प्रिया, आशी यादव आदि बच्चों ने आम, नीम, लीची, नींबू, पपीता, अमरूद के पौधे रोपित किए। इस मौके पर सदफ खान, मो. यूसुफ अंसारी, यतिंदर सिंह, रीना मिश्रा हरिनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।