फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हाईटेक मीटर लगाने के बाद भी बिलिंग नहीं हुई स्मार्ट

Sun, 14 Dec 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सेमरी क्षेत्र में हाईटेक स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी बिलिंग की समस्या कायम बनी है। बिजली के बिल स्मार्ट तरीके से नहीं आने के कारण उपभोक्ताओं को बिल ठीक कराने के लिए विभाग के चक्कर काटने की परेशानी उठाना पड़ रही है। उनका कहना है मीटर रीडर घर पर बैठकर बिल में रीडिंग भरते हैं। इसी कारण भारी भरकम राशि के बिजली बिल परेशानी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सिघौर मजरे कान्हामऊ निवासी राकेश कुमार ने अधिशासी अभियंता खीरों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने मई 2025 तक बिजली के बिल का भुगतान कर दिया। इसके बाद छह माह का बिल लगभग सात हजार रुपये से अधिक आया है। बताया कि लगभग दो साल से कोई भी रीडर मीटर की रीडिंग लेने घर पर नहीं आया। इसी तरह ग्राम सभा बकुलिहा निवासी सेवाकांत मिश्र ने बताया कि बिजली का पूरा बिल चुकाने के बाद भी उनके पास करीब डेढ़ लाख राशि का बकाया बिल भेज दिया। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिल संशोधन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उपभोक्ताओं ने बताया कि सेमरी क्षेत्र के बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शिकायत करने के बाद निराकर की जगह सिर्फ दौड़ लगवाने का काम करते हैं। उपभोक्ता अमर बहादुर व उमेश कुमार ने बताया कि एक तरफ तो सरकार एकमुश्त भुगतान की योजना संचालित कर रही है वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को गलत रीडिंग से बना बिल थमाया जा रहा है।
विज्ञापन

शिविर में निपटी 19 शिकायतें
जगतपुर विद्युत उपकेंद्र में बिजली शिविर लगाया गया। इस दौरान 23 उपभोक्ताओं ने मीटर में गड़बड़ी की शिकायत की। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया मौके पर 19 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। अन्य शिकायतों के निस्तारण को लेकर संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें