फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नक्शा पास न होने पर शाश्वत नर्सिंग होम सील

Fri, 11 Sep 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। 10 साल की बालिका की मौत के मामले में रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाश्वत नर्सिंग को सील कर दिया। दरअसल, प्रतापगढ़ जिले के पूरे बोधी अगई लालगंज अझारा निवासी शरद कुमार सिंह ने बेटी शिवानी को 29 जून को जेल रोड स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 30 जून को ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत खराब होते ही लखनऊ के एक अस्पताल में कोमा की हालत में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर वेदांता नर्सिंग होम के संचालक डॉ. निशांत सिंह, शाश्वत नर्सिंग होम के संचालक डाॅ. अमित सिंह और शाश्वत नर्सिंग होम के अन्य तीन स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में पुलिस की तरफ से मामले में इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई थी।

मामले ने तूल पकड़ा था। इसकी शिकायत प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक तक पहुंची थी। शाश्वत नर्सिंग होम के संचालक डाॅ. अमित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरडीए के सचिव विशाल यादव ने बताया कि प्रभारी अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल की टीम ने मौके पर जाकर शाश्वत नर्सिंग को सील किया। नक्शा पास न होने के कारण नर्सिंग होम को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें