फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मरम्मत के लिए पांच घंटे बंद रहे एस्केलेटर

Sun, 27 Sep 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में शनिवार को मरम्मत कार्य के लिए बंद किए गए एस्केलेटर।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एस्केलेटर लगभग पांच घंटे तक बंद रहे। इससे यात्रियों को स्वचालित सीढ़ियों की सुविधा नहीं मिल सकी। दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पश्चिमी छोर के पैदल पुल के लिए दो एस्केलेटर लगे हैं। इनमें एक एस्केलेटर की सीढ़ियां ऊपर की तरफ आती हैं और दूसरे की नीचे की तरफ। इन स्वचालित सीढ़ियों से यात्री पुल पर आते-जाते हैं और प्लेटफॉर्म बदलते हैं। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे एस्केलेटर के पास बैरिकेडिंग लगा दी गई।

शाम लगभग 5 बजे तक यह बैरिकेडिंग लगी रही। यात्रियों को बगल की सीढ़ियों से पैदल पुल पर जाना पड़ा। कुछ यात्रियों ने सीढ़ियां चढ़ने से बचने के लिए ट्रैक भी पार किया। मरम्मत के दौरान लिफ्ट भी बीच-बीच में बंद की जाती रही।
विज्ञापन


रेलवे के विद्युत अभियंता एसएम मीणा ने बताया कि एस्केलेटर का हर तीन महीने पर नियमित रखरखाव किया जाता है। यह काम एस्केलेटर लगाने वाली एजेंसी की टीम करती है। इसीलिए दोनों एस्केलेटर को मरम्मत के लिए बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें