फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के पहले दिन 1905 नामांकन

Thu, 19 Nov 2015 11:25 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चार ब्लॉकों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन 1905 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें 1097 प्रधान और पंचायत सदस्य के 808 परचे जमा किए गए।
विज्ञापन


दूसरे चरण के लिए मतदान 1 दिसंबर को होगा। चार ब्लॉकों में दूसरे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई।

चार ब्लॉकों खीरों, सरेनी, लालगंज, डलमऊ में सुबह से ही प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की पर्चा दाखिल करने के लिए लाइनें काउंटरों पर लग गई।

दावेदारों की तादाद अधिक होने के कारण घंटों बाद परचा दाखिल हो सके। पहले परचा जमा करने के लिए दावेदारों में धक्कामुक्की भी हुई। इससे पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।

खीरों में आरओ आरके गुप्ता की मौजूदगी में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदारों ने परचा भरा। एसडीएम लालगंज दिलीप कुमार ने नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया।
विज्ञापन


सरेनी ब्लॉक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदार समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन स्थल पहुंचे। आरओ मनोज कुमार की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया सकुशल निपटी।

डलमऊ में बीडीओ राघवेंद्र तिवारी की नामांकन प्रक्रिया हुई। नई मतदाता सूची न पहुंचने पर दावेदारों को पुरानी मतदाता सूची के जरिए ही नामांकन पत्र दाखिल करना पड़ा। इससे उनमें नाराजगी भी रही।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें