फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद पैसेंजर का इंजन फेल, यात्री हुए हलकान

Tue, 14 Jul 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से इलाहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन का मंगलवार की सुबह डलमऊ रेलवे स्टेशन पर इंजन फेल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। दो घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


 गर्मी के मौसम में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। उमस से लोग बेहाल रहे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने इंजन में आई खराबी दूर की। ट्रेन के स्टेशन से जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

इलाहाबाद की ओर जाने वाले यात्री सुबह से ही स्टेशन पर कानपुर-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन सुबह करीब साढ़े छह बजे डलमऊ पहुंची।

दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन चलने वाली थी, तभी अचानक उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसकी सूचना चालक ने स्टेशन के अफसरों को दी। इंजन फेल होने की जानकारी से अफसरों के हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन


चालक के साथ रेलवे के कर्मचारी इंजन की खराबी ठीक करने में तत्काल जुट गए। करीब दो घंटे बाद इंजन में आई फॉल्ट ठीक हो सकी। इंजन ठीक होने के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई तो यात्रियों की जान में जान आई।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अहमद हुसैन ने बताया कि इंजन में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे ठीक कराकर ट्रेन रवाना की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें