फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी ज्वैलर्स पैलेस के पीछे बन रहीं 40 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में अवैध भवनों के निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं। खोयामंडी के बाद सील भवन में निर्माण शुरू हो गया है तो कैपरगंज में ज्वैल्स पैलेस के पीछे 40 दुकानें धड़ल्ले से बनवायी जा रही है।
विज्ञापन

आरडीए के अवर अभियंता ने निर्माण कार्य का चालान करके दुकानों के मालिक को नोटिस दी थी, लेकिन निर्माण करने वालों ने कार्रवाई को ताक पर रख दिया। सूचना मिलने के बाद आरडीए गंभीर हो गया है। अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्यों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रतापुर से लखनऊ और महराजगंज रोड के किनारे अवैध भवनों के निर्माण हो रहे हैं। अवर अभियंता निर्माण कार्यों पर शिकंजा नहीं कस रहे हैं। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध रूप से निर्माण हो रहे हैं।
विज्ञापन

कई सील भवनों में काम कराया जा रहा है। कैपरगंज में ज्वैर्ल्स पैलेस के पीछे निर्माणाधीन करीब 40 दुकानों के काम का अवर अभियंता ने चालान कर दिया। इसके बाद भी बिल्डर मनमाने तरीके से काम करवा रहा है।
आरडीए के सचिव बीपी मौर्या ने बताया कि अवैध दुकानों व अन्य कार्यों के निर्माण की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच करवाने के साथ ही सीलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें