भवन को सील करके नोटिस चस्पा करते आरडीए के जेई।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शहर में अवैध रूप से करवाए गए भवनों के निर्माणों पर गुरुवार को भी आरडीए का डंडा चला। डीएम वैभव श्रीवास्तव के आदेश पर आरडीए के अवर अभियंताओं ने घंटाघर, बेलीगंज, प्रभुटाउन आदि क्षेत्रों में छह अवैध भवनों को सील कर दिया।
सील भवनों को शहर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है। शहर में अवैध निर्माण कार्यों का चालान कर नोटिस भेजा गया था, लेकिन भवनों के मालिकों ने भवनों को वैध नहीं कराया।
मामले में डीएम के आदेश पर गुरुवार को अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह, धनेश कुमार आदि इंजीनियरों की टीम ने मधुबन रोड, घंटाघर चौराहा, बेलीगंज, प्रभूटाउन पर छह भवनों को सील कर दिया। आरडीए के सचिव बीपी मौर्या ने बताया कि भवनों को सील करने के बाद उन्हें कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है।