फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नालों पर अतिक्रमण... कैसे मिले जलभराव से राहत

Thu, 18 Jun 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
चक अहमदपुर मोहल्ले में नाले पर अतिक्रमण होने से गंदगी से पटा नाला।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर की ढाई लाख आबादी को बारिश में जलभराव से राहत दिलाने के लिए किए गए प्रयास नाकाफी हैं। नालों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। यह भी जलभराव की मुख्य वजह है। लोगों का कहना है कि यदि नालों से अतिक्रमण हट जाए तो पानी निकासी और बेहतर तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद रायबरेली में पानी निकासी के लिए छोटे-बड़े मिलाकर कुल 99 नाले हैं। नालों की साफ-सफाई का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन उन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की ठोस रणनीति नहीं बन पाई है। यही वजह है कि चक अहमदपुर, सुपर मार्केट, नया पुरवा, कचहरी रोड, सत्य नगर, इंदिरा नगर, गोरा बाजार में नालों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे बारिश में पानी की निकासी ठीक तरीके से नहीं हो पाती और जलभराव होता है।

इंदिरा नगर की पूर्व सभासद पूनम तिवारी का कहना है कि नालों से यदि अतिक्रमण हटा दिया जाए तो शहर में जलभराव की समस्या से राहत मिल सकती है। बारिश से पहले यह काम हो तो अच्छा रहेगा। आशीष पाठक, दिनेश गुप्ता का कहना है कि नालियों की ठीक तरीके से सफाई कराई जाए, ताकि जलभराव न होने पाए।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका परिषद रायबरेली के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि नालों और नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है। यदि नालों पर अतिक्रमण कर लिया गया है तो पालिका की टीम को मौके पर भेजकर उसे तत्काल हटाया जाएगा।


नालों की कराई गई सफाई
17 जून के अंक में अमर उजाला ने बारिश में जलभराव से राहत दिलाना चुनौती शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए पालिका की टीम ने बेलीगंज, इंदिरा नगर कॉलोनी, मलिकमऊ समेत अन्य स्थानों पर नालों की सफाई कराई। ईओ ने बताया कि जहां पर भी नालों की सफाई नहीं हुई है, वहां पर टीम भेजकर नालों की सफाई कराई जा रही है। मानसून को देखते हुए नालों की सफाई का कार्य और तेज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें