फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: घर पहुंचे बिना टेबल बिलिंग कर रहे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। विद्युत उपभोक्ता के घर पहुंचे बिना टेबल बिलिंग कर कंपनी के कर्मी विभाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गलत बिल आने से उपभोक्ता भी परेशान हैं। कंपनी से सुपरवाइजर को इस बारे में नोटिस देकर सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पाॅवर कार्पोरेशन से उपभोक्ता के घरों से मीटर रीडिंग लेकर ऑनलाइन बिल भेजने की जिम्मेदारी निजी कंपनी को दे रखी है। कंपनी के कर्मी कार्यालय में बैठकर मीटर रीडिंग भर कर बिल भेज देते हैं। विद्युत खंड हैदरगढ़ के सभी उपखंडों में यह खेल चल रहा है। 200 रीडिंग तक उपभोक्ता के यहा 20-30 रीडिंग का बिल भेज देते हैं। देवीगंज उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता रूपेंद्र कुमार, बृजेश कुमार ने बताया मीटर रीडिंग लेने कोई नहीं आता और अंदाजे से बिल भेजते हैं, जिससे कई बार अधिक बिल आने से परेशानी होती है। देवीगंज उपकेंद्र में बिलिंग एजेंसी ने अपने सुपरवाइजर आशीष कुमार दीक्षित को कार्य प्रति लापरवाही के संबंध में नोटिस भेजा है। 10 सितंबर तक बिलिंग कार्य पर चिंता दर्शाते हुए सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता रमेश कुमार ने बताया लापरवाही व गलत बिल पर जिम्मेदार एजेंसी को सूचित किया गया है जिसपर सुधार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें