रायबरेली में मंगलवार को जवाहर विहार कॉलोनी में टूटा बिजली का जर्जर पोल।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के जवाहर बिहार कॉलोनी में लगा बिजली का जर्जर खंभ टूट गया। इससे 25 घरों की बिजली गुल होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी जर्जर खंभे को ठीक नहीं कराया गया है। इससे नागरिकों में आक्रोश है।
जवाहर बिहार कॉलोनी में शनिवार की रात अचानक जर्जर खंभ टूटकर एक ओर झुक गया। इससे 25 घरों की बिजली गुल हो गई है। नागरिकों ने रात में इसकी सूचना पावर कॉपोर्रेरेशन के अधिकारियों को दी। रात में एक दिहाड़ी श्रमिक लाइन को ठीक करने गया, लेकिन वह बिना लाइन को ठीक किए ही लौट गया।
नागरिकों ने बताया कि जर्जर खंभे को बदलवाने की कई बार मां की, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। तेज बहादुर, जीएन शुक्ला, दीपू बाजपेयी, आरएल त्रिवेदी, आरएल महेंद्रा ने बताया कि बिजली न आने से हम लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
नागरिकों ने कहा कि यदि खंभे को ठीक नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एसडीओ टाउन पीके सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति के दरवाजे खंभा लगा वह खंभा गाड़ने नहीं दे रहा है। कर्मचारी खंभा लगाने के लिए कई बार गए, लेकिन अड़ंगेबाजी के चलते खंभा नहीं लगाया जा सका।