फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पेड़ गिरने से 15 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Fri, 08 May 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तेज हवा के कारण बुधवार रात जगतपुर उपकेंद्र से निकली थुलरई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। केवलपुर बरेथा गांव के पास लाइन पर तीन यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। इससे तार टूट गए और क्षेत्र में करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 10 बजे तेज हवा चली। इसी दौरान यूकेलिप्टस के तीन पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गए। इससे तार टूटकर जमीन पर आ गए और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आई और लोगों को मच्छरों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह संविदा कर्मियों ने किसी तरह पेड़ों को काटकर हटाया और टूटे तारों की मरम्मत की। मरम्मत कार्य के कारण सुबह भी बिजली नहीं आई, इस कारण लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

ग्रामीण देशराज, कमलेश, अजय कुमार, अशोक कुमार और दिनेश कुमार ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि ट्री कटिंग में सिर्फ खानापूर्ति होती है। समय पर पेड़ों की छंटाई नहीं की जाती है। इससे अक्सर पेड़ लाइन पर गिरते हैं और फीडर ब्रेकडाउन हो जाता है। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उन्होंने पुष्टि की कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें