फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की फसल की निराई कर रही पांच महिलाओं पर गिरी बिजली, झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में सोमवार को धान की पसल की निराई कर रही पांच महिलाओं पर बिजली गिर गई। इससे सभी महिलाएं झुलस गई। घटना से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और महिलाओं का इलाज किया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मझिलहा गांव में रामू के खेत में महिलाएं धान की निराई कर रही थी। अचानक रिमझिम बरसात के साथ आसमान में बिजली चमकने और गरजने लगी। इसी बीच बिजली गिर गई।
बिजली गिरने से मालती पत्नी रुपसिंह, राजरानी पत्नी रूपचंद, रामरती पत्नी सोहन के अलावा मोहनी पुत्री हरिचंद व प्रतिभा पत्नी हरीश चंद निवासी मझिलहा गंभीर रूप से झुलस गई और अचेत होकर खेत में गिर गई।
इसकी सूचना पर लोगों का मजमा लग गया। ग्राम प्रधान नागेंद्र कुमार शुक्ला ने इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल को दी। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झुलसी महिलाओं का इलाज किया और सभी की हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता शेरबहादुर सिंह ने भी अस्पताल पहुंच झुलसी महिलाओं का हालचाल लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि एुलसी सभी महिलाओं की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें