जिला उद्यान कार्यालय की बाउंड्रीवॉल पर मंगलवार की दोपहर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे करीब दो घंटे तक लोगों को बिजली संकट और गर्मी से जूझना पड़ा।
सिविल लाइंस स्थित ओवरब्रिज के पास जिला उद्यान कार्यालय की बाउंड्री पर दोपहर को बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे फायर ब्रिग्रेड, लोधवारी कोठी, डिग्री कॉलेज चौराहा, निराला नगर, प्रकाश नगर, कैनाल रोड, कचहरी रोड समेत अन्य मोहल्लों के करीब एक हजार उपभोक्ताओं को दो घंटे तक बिजली नहीं मिली।
उमस और गर्मी से नागरिक बेहाल रहे। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने तार जोड़कर आपूर्ति बहाल की। यही नहीं इसके अलावा गोरा बाजार, मलिकमऊ, तेलियाकोट, रानानगर, कल्लू का पुरवा, बालापुर, रतापुर, छजलापुर, राजकीय कॉलोनी समेत पूरे शहर में दिन भर लोग बिजली की ट्रिपिंग से परेशान रहे।
कई मोहल्लों में फॉल्ट के नाम पर लंबी कटौती भी की गई। एसडीओ पीके सिंह ने बताया कि जिला उद्यान कार्यालय के पास तार टूटा था, जिसे जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।