फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही के कारण एक और युवक की मौत हो गई। बिजली खंभे के स्टे वायर में करंट दौड़ रहा था, उसे ठीक नहीं किया गया। शनिवार को इसी करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के पयागपुर नंदौरा गांव का है। गांव के धर्मेश शुक्ल (35) पुत्र संत प्रसाद के घर में सामने बिजली का खंभा लगा हुआ है। खंभे के स्टे तार का संपर्क एचटी लाइन के तार से था, जिसके कारण स्टे तार में करंट आ रहा था।
इसकी जानकारी पावर कॉर्पोरेशन को दी गई, लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे धर्मेश शुक्ल लघुशंका के लिए जा रहा था। अंधेरे में वह स्टे तार के संपर्क में आ गया। तेज झटके के साथ वहीं पर गिर गया। इस बीच अचानक बिजली की लाइन भी बंद हो गई।
विज्ञापन

परिवारीजन उसे सीएचसी आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। उधर, ऊंचाहार एक्सईएन धर्मराज ने बताया कि जानकारी हुई। टीम भेजकर जांच कराई गई है। तार में करंट तो नहीं उतर रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें