फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रधान व एक बीडीसी पद के लिए मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/ऊंचाहार। ग्राम प्रधान पद के तीन व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चार अगस्त को कड़ी सुरक्षा में मतदान होगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था को जांचा।
विज्ञापन

ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईश्वरदासपुर, रोहनियां की पयागपुर नंदौरा और बछरावां ब्लॉक के जलालपुर गांव के प्रधान पद के लिए गुरुवार को मतदान होगा।
सलोन ब्लॉक के मटका गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। बुधवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने ईश्वरदासपुर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें