फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलमऊ में 83 बूथों पर 12 जून को डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ तहसील क्षेत्र के 83 बूथों पर 12 जून को होने वाले उपचुनाव के मतदान को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। डलमऊ की 76 ग्राम पंचायतों में 314 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त थे।
विज्ञापन

डलमऊ प्रथम से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य की मृत्यु के बाद पद रिक्त हो गया था, जिनके उपचुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 314 वार्ड सदस्यों के नामांकन के बाद 13 ग्राम पंचायतों के 18 वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा।
296 पदों पर एक-एक नामांकन होने की वजह से निर्वाचन निर्विरोध होगा। 18 वार्ड ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के लिए एक से अधिक नामांकन होने की वजह से 12 तारीख को मतदान होगा।
विज्ञापन

एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य व एक जिला पंचायत सदस्य के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए 83 बूथ बनाए गए हैं। मतदान की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
इन ग्राम पंचायतों में डाले जाएंगे वोट
ग्राम पंचायत के रिक्त 314 वार्ड सदस्यों के लिए 18 पदों पर होने वाले मतदान में ग्राम पंचायत पखरौली, करकसा, लोदीपुर उतरावा, उबरनी, हसनापुर, बरस, कोरौली दमा, बांसी परान, कुड़वल, गोविंदपुर भीरा, अदीलाबाद, देवली, सराय दिलावर में ग्रामपंचायत सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें