फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में चढ़ा चुनावी रंग, कोई प्रधानमंत्री आवास का मुद्दा उठा रहा तो किसी को मार्ग की मरम्मत की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गांवों के लोगों में इस समय चुनावी रंग चढ़ा है। गांव में पंचायत चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थक भी निकल पड़े हैं, जो अपने पक्ष का प्रधान बनाने के लिए गांव की हर गली में घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं मतदाता दरवाजे पर पहुंचने वाले हर उम्मीदवार को वोट देने की बात कहते हुए किसी के साथ जाने को तैयार नहीं हैं। ग्रामपंचायतों में विकास, इंटरलाकिंग, खस्ताहाल सड़कों, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय का मुद्दा छाया हुआ है।
‘अमर उजाला’ की ओर से शुक्रवार को सतांव ब्लॉक क्षेत्र में हुए चुनावी मुद्दा कार्यक्रम में दावेदारों ने अपने-अपने तर्क दिए और कहा कि जनता से किए गए वायदे पूरे करके विकास कराएंगे।
विज्ञापन

पेयजल की समस्या दूर कराएंगे
ग्राम पंचायत गोझरी के प्रधान पद के दावेदार नन्हू लोधी कहते हैं कि ग्रामपंचायत में इंटरलाकिंग, पक्की नाली निर्माण, गरीबों को आवास, शिक्षा व सुरक्षा के साथ गांव में पेयजल की समस्या दूर कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। दूसरे दावेदार रामप्रकाश कहते हैं कि ग्रामपंचायत के अधूरे कार्य पूरे कराए जाएंगे। नई योजनाएं लाकर गांव के युवकों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
पक्की छत दिलाएंगे
ग्राम पंचायत कोंसा प्रधानपद के उम्मीदवार अजय कुमार कहते हैं कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ गांव की जनता तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। हर गरीब के घर में शौचालय व पक्की छत की सुविधा दिलाई जाएगी। दूसरे उम्मीदवार गिरिजा शंकर लोधी कहते हैं कि ग्रामसभा में नाली, खड़ंजा व इंटरलकिंग की समस्या को दूर कराना हमारी प्राथमिकता है, जिससे लोगों की परेशानी दूर हो सके।
खेल को बढ़ावा देंगे
बरदर ग्राम पंचायत की प्रधान पद की उम्मीदवार अंजली तिवारी कहती हैं कि ग्रामसभा में बने मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कोच की व्यवस्था कराएंगे। शासन से आने वाली हर योजनाओं का लाभ गांव के गरीबों को दिलाएंगे। दूसरे उम्मीदवार पुष्पा देवी और तीसरी उम्मीदवार जय देवी कहती हैं कि ग्राम पंचायत के गरीबों को उनका हक दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। सरकारी योजनाएं लाकर ग्रामसभा के बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाएगा।
विकास कार्यों में गड़बड़ी की कराएंगे जांच
ग्राम पंचायत कोरिहर के प्रधान पद की उम्मीदवार नाथूलाल कहते हैं कि गांव में विकास कार्य कराएंगे। सरकार की हर सुविधा का लाभ अमीर व गरीब तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता होगी। दूसरी उम्मीदवार कल्लू कहते हैं कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में हुई धोखाधड़ी को उजागर करके जांच कराएंगे। गांव के संपूर्ण विकास करने व सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएंगे।
लोगों की समस्या दूर करेंगे
ग्रामपंचायत हाजीपुर के प्रधान पद के उम्मीदवार जलसा देवी कहती हैं कि नाली, खड़ंजा, इंटरलकिंग लगाएंगे। जलभराव की समस्या दूर कराएंगे, ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। दूसरे उम्मीदवार राजरानी कहती हैं कि गांव की सभी समस्याएं दूर कराना हमारी प्राथमिकता है। पेयजल संकट दूर कराएंगे।
हर गली में लगाएंगे खड़ंजा
ग्राम पंचायत डोमापुर के प्रधान पद के उम्मीदवार रामकिशुन कहते हैं कि हर गली में नाली, खड़ंजा, इंटरलाकिंग लगवाकर ग्राम पंचायत के लोगों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से रोजगार दिलाएंगे। दूसरे उम्मीदवार रामबीर यादव कहते हैं कि ग्रामसभा का संपूर्ण विकास कराएंगे। गांव में अधूरे पड़े कार्य कराएंगे।
बदहाल संपर्क मार्ग ठीक कराएंगे
ग्राम पंचायत कृष्ण ताला के प्रधानपद की उम्मीदवार अमिता बाजपेयी कहती हैं कि गांव का विकास कराएंगे। बदहाल संपर्क मार्ग ठीक कराएंगे, ताकि लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिल सके। दूसरी उम्मीदवार संगीता प्रजापति कहती हैं कि गांव के अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराएंगे।
अधूरे कार्य पूरा कराएंगे
ग्राम पंचायत ओनई पहाड़पुर के प्रधान पद की उम्मीदवार श्यामा देवी कहती हैं कि अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराना पहली प्राथमिकता है। दूसरी उम्मीदवार नेहा शर्मा कहती हैं कि ग्राम पंचायत के गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें