फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33,914 मतदाता डालेंगे वोट, कल रवाना होंगी पॉर्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ खंड के शिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी पद के लिए एक दिसंबर को होने वाले मतदान में जिले के 33,914 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। स्नातक में 29933 और शिक्षक में 3981 वोटर को मतदान करने का मौका मिलेगा। 30 नवंबर को जीआईसी से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन

लखनऊ खंड के शिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी पद के चुनाव के लिए जिले में 62 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण का काम भी पूरा हो चुका है। कर्मचारियों को 30 नवंबर की सुबह जीआईसी मैदान में बुलाया गया है। 62 बूथों के अलावा रिजर्व के साथ 80 माइक्रो ऑब्जर्वरों की भी तैनाती की गई है। आगामी एक दिसंबर को 33,914 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार स्नातक एमएलसी के लिए 29933 वोटर और शिक्षक एमएलसी के लिए 3981 वोटर मतदान करेंगे। 30 नवंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
80 मतपेटियां तैयार
डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि शिक्षक व स्नातक एमएलसी पद के लिए एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए 80 मतपेटियां तैयार हैं। इस संबंध में सारे संसाधनों की व्यवस्था करके मतपेटियों को दुरुस्त कराकर स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। मतपेटियां 30 नवंबर को पोलिंग पार्टियों को देकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र
शिक्षक एमएलसी के लिए जिला परिषद हॉल, राही ब्लॉक कार्यालय, अमावां ब्लॉक कार्यालय, सिद्धनाथ वीणापाणि इंटर कॉलेज सतांव, जनपद इंटर कॉलेज हरचंदपुर, ब्लॉक कार्यालय शिवगढ़, गांधी इंटर कॉलेज बछरावां, राजा चंद्रचूड़ इंटर कॉलेज महराजगंज, ब्लॉक कार्यालय छतोह, सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन, ब्लॉक कार्यालय डीह, महेश विद्यापीठ इंटर कॉलेज ऊंचाहार, ब्लॉक कार्यालय रोहनियां, जगतपुर, दीनशाहगौरा, डलमऊ, लालगंज, सरेनी, खीरों, बैसवारा डिग्री कॉलेज लालगंज को मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें