फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उल्टी-दस्त से वृद्धा की मौत, 23 मरीज भर्ती

Sat, 17 Oct 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम में उतार-चढ़ाव से जिले में लोग उल्टी-दस्त और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उल्टी-दस्त की चपेट में आई वृद्धा ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा शुक्रवार को बुखार-डायरिया के 23 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


उल्टी-दस्त की चपेट में आने के बाद लालगंज के मीठापुर निवासी बिंदादेवी (65) को 14 अक्तूबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। शुक्रवार को उल्टी-दस्त और बुखार से ग्रसित होने के बाद इमरजेंसी में पहुंचे राजेंद्र (52), आरती (19), काजल (12), अखिलेश (38), अभय (24), अंशिका (5), रितिक (5), पिंकी (25), शिवकुमारी (40) समेत 23 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।

इमरजेंसी मेडिकल आफीसर डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। समस्या होने पर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का इलाज शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें