फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ एक्सप्रेस और छह पैसेंजर ट्रेनें 5 मार्च तक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ एक्सप्रेस और छह पैसेंजर ट्रेनें 5 मार्च तक रद्द
विज्ञापन

- अमेठी से गौरीगंज के बीच नान इंटरलॉकिंग के चलते ट्रैफिक ब्लॉक
- बदले हुए मार्ग से चलेंगी पंजाब मेल, नीलांचल व अर्चना एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां
रायबरेली। ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट नहीं पाता कि फिर किसी न किसी वजह से गाड़ियां प्रभावित हो जाती हैं। बुधवार से एक बार फिर 14 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। ये ट्रेनें 5 मार्च तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा पंजाब मेल, नीलांचल एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण गाड़ियों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।
ऐसे में ये गाड़ियां भी इधर नहीं आ सकेंगी। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर अमेठी से गौरीगंज के बीच नान इंटरलाकिंग की वजह से यह फैसला लिया गया है। इससे रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग का दोहरीकरण कराया जा रहा है। इस रेल मार्ग पर विद्युतीकरण हो चुका है। दोहरीकरण के लिए अलग-अलग हिस्से में काम चल रहा है।
विज्ञापन

उतरेटिया से कुंदनगंज तक काम पूरा कराया जा चुका है। अमेठी से गौरीगंज के बीच काम को अंतिम रूप देने का प्रयास हो रहा है। इसीलिए गौरीगंज, ताला खजुरी और अमेठी रेलवे स्टेशनों पर नान इंटरलॉकिंग की अनुमति ली गई है, जिससे ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में ट्रेनों का संचालन मुमकिन नहीं है।
इसीलिए इस रूट की ज्यादातर गाड़ियां प्रभावित रहेंगी, जबकि लखनऊ-प्रयाग के बीच चलने वाली गाड़ियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
जिन ट्रेनों को 26 फरवरी से 5 मार्च तक निरस्त किया गया है, उनमें गाड़ी संख्या 14201 जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी, 14202 रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी, 14203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, 14204 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी, 14219 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, 14220 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी, 14265 वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, 14266 देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनों में गाड़ी संख्या 54254 लखनऊ-प्रयाग, 54253 प्रयाग-लखनऊ, 54255 वाराणसी-लखनऊ, 54256 लखनऊ-वाराणसी, 54293 प्रतापगढ़-लखनऊ, 54294 लखनऊ-प्रतापगढ़ को भी रद्द कर दिया गया है।
लखनऊ-वाराणसी वाया रायबरेली रेल मार्ग पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण गाड़ियां 5 मार्च तक बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी। इनमें नीलांचल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट को सुल्तापुर होकर चलाया जाएगा, जबकि अर्चना एक्सप्रेस फैजाबाद से होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस ऊंचाहार होकर चलाई जाएगी। मुंबई से 5 मार्च को लौटने वाली गाड़ी संख्या लोकमान्य तिलक प्रतापगढ़ तक ही चलेगी, जो उसी दिन वहीं से गाड़ी संख्या 21068 साकेत लिंक एक्सप्रेस के रूप में मुंबई लौट जाएगी। यानी यह गाड़ी रायबरेली से नहीं चलेगी।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों में गाड़ियाें को रद्द किए जाने की जानकारी होने पर आक्रोश दिखा। लालगंज के विपुल सिंह ने कहा कि ट्रेनों की लेटलतीफी और आए दिन निरस्त किए जाने से सफर करना मुश्किल हो गया है। वाराणसी के पवन राय को इंटरसिटी ट्रेन से घर लौटना था, लेकिन गाड़ी रद्द रही। दिल्ली के संजय कुमार कहते हैं कि ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। अब तो बस से लखनऊ जाना होगा, ताकि दूसरी कोई ट्रेन से दिल्ली जा सकें। इसी शहर के सत्य नगर निवासी शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा है, जिससे आए दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहता है। काफी दिक्कतें होती हैं। जल्दी काम पूरा किया जाए, ताकि ट्रेनों का सफर सुहाना हो सके।
विज्ञापन

अमेठी से गौरीगंज के बीच नान इंटरलॉकिंग की वजह से 5 मार्च तक रोजाना ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इससे लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग की ज्यादातर गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। दूसरे रूट यानी लखनऊ-प्रयागराज के बीच चलने वाली गाड़ियां चल रही हैं।-राकेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें