फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर आठ सीडीपीओ की कटेगी तनख्वाह

Sat, 08 Aug 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने में लापरवाही और कार्यालय में रिपोर्ट नहीं देना आठ सीडीपीओ को भारी पड़ा। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने सीडीपीओ को नोटिस जारी करते हुए एक दिन के वेतन कटौती की संस्तुति की है।
विज्ञापन


साथ ही चार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को चेतावनी और एक मुख्य सेविका से स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीओ ने शनिवार को राही ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें चार केंद्रों में अनियमितता मिली।

रजिस्टर अपूर्ण होने पर संबंधित केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को चेतावनी देते हुए राही ब्लॉक की सीडीपीओ और संबंधित मुख्य सेविका से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


वहीं शाम तक कार्यालय में रिपोर्ट नहीं देने पर आठ ब्लॉक की सीडीपीओ के वेतन कटौती के निर्देश भी दिए हैं। इसमें सतांव, हरचंदपुर, राही, रोहनियां, ऊंचाहार, छतोह, महराजगंज, बछरावां सीडीपीओ शामिल हैं।

सभी को नोटिस भी जारी की गई है। इसके अलावा शासन के निर्देश पर चले अभियान में डीपीओ समेत सीडीपीओ और सुपरवाइरों ने 208 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसमें कई केंद्रों में खामियां मिली हैं। डीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिकाओं को भी नोटिस जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें