फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ेंगे 204 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आरटीई के तहत दूसरे चरण में चयनित दुर्बल वर्ग एवं अलाभित समूह के बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूलों में कराए जाने के संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 204 बच्चों को लॉटरी में चयनित होने के बाद स्कूल आवंटित किया गया था, जिनका प्रवेश आवंटित स्कूलों में कराया जाएगा। बीएसए कार्यालय से आदेश का वितरण शुरू करा दिया गया है।
आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में निर्धारित सीटों पर अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों का दाखिला कराया जाता है। दूसरे चरण में 486 आवेदनपत्र आए थे। सत्यापन के दौरान 11 आवेदनपत्र निरस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन

शेष 475 आवेदन पत्रों को लॉटरी में शामिल हुए। 15 जून को हुई लॉटरी में 271 अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित नहीं हो सके, जबकि 204 अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित हुए थे। इन बच्चों के दाखिले के संबंध में अब आदेश जारी किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा के मुताबिक आरटीई के तहत दूसरे चरण की प्रक्रिया में 204 बच्चों के दाखिले प्राइवेट स्कूलों में कराने के आदेश जारी कर दिया गया है। संबंधित स्कूल के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रवेश लेने के बाद उसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
पहले चरण में 619 बच्चों के हुए प्रवेश
आरटीई के तहत पहले चरण की प्रक्रिया में 619 बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूलों में कराने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है। पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया 2 से 25 मार्च तक चली थी, जिसमें 862 आवेदन आए थे। 5 अप्रैल को लॉटरी में 619 आवेदकों को विद्यालय आवंटित किए गए थे। दाखिले के संबंध में आदेश दो महीने बाद यानी जून में जारी हुआ था।
तीसरे चरण की चल रही आवेदन प्रक्रिया
आरटीई के तहत अभी भी जो बच्चे पिछले दो चरणों में वंचित रह गए हैं, वे तीसरे चरण में भाग ले सकते हैं। तीसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) संजीव गुप्ता ने बताया कि तीसरे चरण के लिए आवेदन 15 जुलाई तक किए जा सकेंगे। प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन 18 जुलाई तक होगा। लॉटरी 20 जुलाई को होगी। चयनित बच्चों का प्रवेश गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 30 जुलाई तक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें