फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर में शाम्भवी और सचिन ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फिरोज गांधी महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर में पांचवें दिन शनिवार को पोस्टर, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता कराई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से शांभवी सिंह प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, अकांक्षा तृतीय, बालक वर्ग से सचिन ओझा प्रथम, विनोद कुमार द्वितीय, धर्मेंद्र कुमार तृतीय, स्लोगन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से शिखा सिंह प्रथम, शिवानी द्वितीय, आकांक्षा मौर्या तृतीय, बालक वर्ग से धर्मेंद्र प्रथम, आयुष सिंह द्वितीय, अमन कुमार तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में मनीषा बंसल, ममता शुक्ला, सीमा सिंह, संजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर (बीबीपुर) में हुई ग्रामीण जन जागरूकता संगोष्ठी में मुख्य वक्ता ग्राम विकास अधिकारी कमलेश नारायण तिवारी ने ग्राम पंचायत से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से परिचित कराया। विशिष्ट अतिथि प्रेम कुमार वर्मा, कंचन पांडेय, डॉ. कविता दुबे ने भी विचार व्यक्त किए। द्वितीय सत्र में कोविड-19 पर हुई संगोष्ठी में मुख्य वक्ता संजय कुमार, मुख्य अतिथि डॉ. बीएन खान ने अपनी बात रखी।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. आजेंद्र प्रताप सिंह ने किया। शांभवी मौर्या ने सरस्वती वंदना, फातिमा बानो, प्रियांशी यादव ने संकल्प गीत प्रस्तुत किया। मुस्कान शुक्ला, शिवानी ने स्वागत, मनीष सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें