फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों का भविष्य संवारने में लगी मोहल्ला पाठशाला, ऑनलाइन शिक्षा में बाधा आने पर शिक्षकों ने उठाया बीड़ा

विज्ञापन
पाठशाला में पढ़ाई करते बच्चे। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
बच्चों का सहारा बनी गांव में लग रही मोहल्ला पाठशाला
विज्ञापन

- ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ नहीं पा रहे थे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे
फोटो संख्या 32
संवाद न्यूज एजेंसी
जायस (रायबरेली)। कोरोना संक्रमण के चलते बंद स्कूलों में अब तक कक्षाएं नहीं शुरू हो पाई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर बच्चे ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ न पाने से पढ़ नहीं पा रहे थे। कहीं नेटवर्क की समस्या तो कहीं संसाधनों का अभाव। ऐसे में बच्चों को शिक्षित करने के लिए गांवों में मोहल्ला पाठशाला चलाई जा रही है। जहां परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के तमाम विद्यालयों के शिक्षक गांव के गली-गलियारों में मोहल्ला पाठशाला लगाकर बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। आला अधिकारियों ने नामांकित बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने का निर्देश दिया था। हालांकि गांवों के बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। अमेठी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा ने परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को मोहल्ला पाठशाला लगाकर बच्चों को शिक्षित करने का निर्देश दिया, तो इस पर अमल शुरू हो गया। राजीव कुमार, सुशील कुमार सोनकर, गुलाम अशरफ हैदर, समर बहादुर, अवधेश कुमार व निशा आदि गांवों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें