फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में बना शिक्षा का वातावरण : डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के प्रभारी मंत्री/ उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्त्रस्वार को कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। शिक्षा का वातावरण तैयार किया गया। तमाम संस्थाएं खोली गईं। माध्यमिक शिक्षा में पाठ्यक्त्रस्म परिवर्तित कर सुधार लाने का प्रयास किया गया। ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दिया गया। उक्त विचार उन्होंने एनआईसी में और फिरोज गांधी महाविद्यालय के ऑडीटोरियम में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षाओं की कल्पना किसी ने नहीं की थी। बेसिक शिक्षा की बात करें तो आम लोगों की राय बहुत अच्छी नहीं थी, लेकिन कायाकल्प के जरिए विद्यालयों की हालत सुधारी गई। सुविधाएं बढ़ाई गईं। यही वजह रही कि साढ़े तीन सालों में परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ी है। नए रिकॉर्ड कायम हुए हैं। उन्होंने कहा कि नौकरियों की बात करें तो तीन लाख से अधिक लोगों की नियुक्तियां की गईं।
बेसिक शिक्षा में ही पहले 54 हजार से अधिक और अब 31 हजार से अधिक लोगों को नियुक्तियां दी गईं हैं। 69,000 शिक्षक भर्ती के तहत अभी 31 हजार से अधिक भर्तियां हो गई हैं। बाकी भर्तियां भी जल्दी होंगी। प्रदेश सरकार ने बिना भ्रष्टाचार के रोजगार देने का काम किया है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश चहुंमुखी विकास की तरफ अग्रसर है। उन्होंने आंकड़ों का जिक्त्रस् करते हुए तमाम उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि एकरूपता से पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

अपने संबोधन से पहले उन्होंने दोनों जगह कुल 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। बीएसए ने बताया कि प्रदेश में 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्त्रिस्या के तहत शासन ने 31,277 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराने का फैसला लिया था। इसमें जिले को आवंटित 596 अभ्यर्थियों काउंसिलिंग में शामिल होना था। इनमें 239 महिलाएं और 357 पुरुष शामिल थे। काउंसिलिंग में पहले दिन 231 महिलाएं और दूसरे दिन 341 पुरुष कुल 572 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए शुक्रवार को यहां आए प्रभारी मंत्री/ उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पहले कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में चयनित अभ्यर्थी राघवेंद्र सिंह, पल्लवी सिंह, स्मिता मौर्या, अंजलि और गोपाल मिश्र को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके बाद फिरोज गांधी महाविद्यालय के आडीटोरियम में 10 महिला एवं 10 पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इनमें वरुणेंद्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह, विजय कांत, राकेश बहादुर पाल, नितीश पाल, आलोक मिश्रा, मयंक प्रताप सिंह, राहुल, हरिवंश सिंह, शुभम सिंह, दिव्या मिश्रा, अंशिका जायसवाल, वंदना मौर्या, जागृति अवस्थी, दिव्या सिंह, पूनम तिवारी, प्रज्ञा, शिखा वर्मा, अर्चना यादव, दीपिका सिंह शामिल रहीं। जिले में 562 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से परिषदीय विद्यालयों में नवनियुक्त 31,277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लाइव प्रसारण देखा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एनआईसी में पांच और फिरोज गांधी महाविद्यालय के ऑडीटोरियम में 20 अभ्यर्थियों को डिप्टी सीएम ने नियुक्ति पत्र दिए। ऑडीटोरियम में उपस्थित बाकी 537 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस तरह जिले के 562 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
10 अभ्यर्थियों को अभी इंतजार करना होगा। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि इन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन में जो अंक दर्शाए थे और काउंसिलिंग में जो अभिलेख प्रस्तुत किए, उनमें अंतर आ रहा है। इस वजह से ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा सके हैं। ऐसे प्रकरणों को जनपदीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, फिर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को भेजा जाएगा। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नवनियुक्त शिक्षकों को शुक्रवार को तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने नियुक्त पत्र सौंपे। तिलोई विकास क्षेत्र में 70 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी थी, लेकिन 67 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और तीन अभ्यर्थी काउंसिलिंग में नहीं पहुंचे। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, एसडीएम महात्मा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह आदि उपस्थिति रहे।

रायबरेली में शुक्रवार को एनआईसी में मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण के दौरान शिक्षक भर्ती में चयनित- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें