फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराया ई रिक्शा, बालिका की मौत

Wed, 11 Jun 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर इलाके में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराने के कारण ई रिक्शा सवार बालिका की मौत हो गई। उनकी मौसेरी बहन व नाना जख्मी हो गए। ट्रैक्टर ट्राॅली से मिट्टी ढोई जा रही थी। जगतपुर थाना क्षेत्र के उखहरा पहाड़गढ़ गांव की रहने वाली राधिका (10) पुत्री हरीलाल अपने नाना मिश्रीलाल के गांव चकपुरवा गई थी। करौती की रहने वाली मौसेरी बहन शुभि (14) भी नानी के घर आई थी। आखिरी बड़े मंगल पर पालेपुर में आयोजित भंडारे में भाग लेने के लिए दोनों मौसेरी बहनें नाना के साथ ई रिक्शा से जा रही थीं।
विज्ञापन


शंकरपुर गांव के पास मिट्टी ढो रही ट्रैक्टर ट्राॅली से ई रिक्शा टकराया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। ई रिक्शा में सवार तीनों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राधिका को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ई रिक्शा चालक मौके से भाग निकला। घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

सभी ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि दिन में भी ट्रैक्टर ट्राॅली से मिट्टी ढोने का कार्य हो रहा है। चालक तेज रफ्तार में गाडि़यां चलाते हैं। इससे हादसे होते हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी जीशान ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें