फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ई केवाईसी की प्रगति धीमी, आठ ब्लॉकों के निरीक्षकों को चेताया

Thu, 28 Aug 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में राशन कार्डों की यूनिटों की ई केवाईसी का काम सुस्त है। ई केवाईसी नहीं कराने पर 2.81 लाख यूनिटों का राशन भी रोक दिया गया है, लेकिन काम में सुधार नहीं आ रहा है। नगर पालिका के साथ ही सात ब्लॉकों में सबसे खराब प्रगति पर आपूर्ति निरीक्षकों को अल्टीमेटम दिया गया है। सभी को जल्द से जल्द ई केवाईसी का काम पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं। खराब प्रगति के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय के 5,61,657 कार्डों में 22,30,185 यूनिटें शामिल हैं। पिछले कई माह से यूनिटों की ई केवाईसी का काम चल रहा है, लेकिन अब तक 24507 बच्चों को छोडक़र 2,81,191 यूनिटों की ईकेवाईसी का काम पूरा नहीं हो सका है। इन यूनिटों को चिह्नित करके राशन रोक दिया गया है। कार्डधारकों को संबंधित यूनिटों की ई केवाईसी तीन माह के अंदर कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर यूनिटों को कार्डों से डिलीट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सबसे खराब प्रगति वाले ब्लॉकों के आपूर्ति निरीक्षकों को चेतावनी पत्र भी जारी किया है। सलोन के आपूर्ति निरीक्षक सूर्यकांत चौरसिया, बछरावां व शिवगढ़ के आपूर्ति निरीक्षक अवधेश कुमार चतुर्वेदी, अमावां व हरचंदपुर के आपूर्ति निरीक्षक शशिकांत मौर्या, राही के आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा और सतांव व नगर पालिका की आपूर्ति निरीक्षक शालिनी राना को नोटिस देकर शत-प्रतिशत ई केवाईसी कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि खराब प्रगति वाले ब्लॉक के आपूर्ति निरीक्षकों को पत्र दिया गया है। समय से लक्ष्य के सापेक्ष ईकेवाईसी का काम पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें