फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाणीन ट्रांजिट हॉस्टल में डिप्टी सीएम को टेढ़ी मिली बीम, होगी जांच

विज्ञापन
पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल में टेढ़ी बीम दिखाते डिप्टी सीएम। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस लाइन में 24 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण करने गुरुवार को पहुंचे डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को इसकी बीम ही टेढ़ी मिली। निर्माण में बरती जा रही घोर लापरवाही देख भड़के डिप्टी ने मौक पर ही अधिशासी अभियंता को तलब कर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहीं पतली तो कहीं मोटी बीम कैसे बन गई। इतना ही नहीं इसके निर्माण में कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक नही मिली। नाराज डिप्टी सीएम ने एक्सईएन डीके कुरील को पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराकर इसकी रिपोर्ट देने को निर्देशित किया। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को जिले में विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक भी की।
एक दिवसीय भ्रमण पर जिले में आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक निर्माण कार्य स्थलों का निरीक्षण करते हुए पुलिस लाइन पहुंचे। यहां 24 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता को भी परखा। यह कार्य लोक निर्माण विभाग करवा रहा है। इस दौरान भवन की बीम के घटिया निर्माण कार्य को देखकर डिप्टी सीएम ने सख्त नाराजगी जताई। इस मौके पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निर्माण में लग रहे ईंटों की गुणवत्ता भी जांची
डिप्टी सीएम ने हरचंदपुर क्षेत्र के मझिगवां हरदोई गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन कार्य की गुणवत्ता को भी स्थलीय निरीक्षण से परखा। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग हो रहे ईंटों और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को भी जांचा। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को मानक के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक जिले के हर घर तक सप्लाई का शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को हर संभव स्तर पर पूरा कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
कल्लू का पुरवा में गंदगी, सफाई का आदेश
शहर के कल्लू का पुरवा मलिन बस्ती में पहुंचे डिप्टी सीएम ने पीएम आवास के लाभार्थियों से बात की। गंदगी मिलने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को शहर के समस्त क्षेत्रों में निरंतर साफ सफाई बरतने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ पूजा यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
सीएचसी में सब कुछ मिला ठीक
हरचंदपुर। डिप्टी सीएम ने हरचंदपुर सीएचसी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड से लेकर दवा काउंटर सहित पूरे परिसर में संचालित व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान स्टॉफ की उपस्थिति शत प्रतिशत मिली। भर्ती गौरव सिंह, सुमन सिंह, रऊफ इत्यादि ने बातचीत में डिप्टी सीएम को बताया कि उन्हें सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं यहां से मिल रही हैं। जबकि रघुवीरगंज बाजार के दंपति मदन मोहन व पूजा ने अस्पताल में जनरेटर न चलने की शिकायत की। निरीक्षण में चुस्त दुरुस्त दिखी सीएचसी की व्यवस्था पर डिप्टी सीएम ने संतोष जताते हुए अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा की पीठ भी थपथपाई।
चुरुवा में टेका माथा, बच्चों की लगाई क्लास
बछरावां। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गुरुवार को चुरुवा मंदिर पहुंचकर माथा भी टेका। उन्होंने देवी मां की पूजा अर्चना भी की। इसके बाद वह देवपुरी गांव स्थित कान्हा गोशाला पहुंचे, जहां डिप्टी सीएम ने गायों को फल व गुड़ खिलाया। बछरावां कस्बा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे डिप्टी सीएम ने बच्चों के बीच दरी पर बैठकर क्लास भी लगाई। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद बच्चों से गिनती और पहाड़ा भी सुना। प्राथमिक स्कूल करनपुर में चौपाल में उन्होंने लोगों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर इसका फआयदा उठाने को जागरूक किया। कहा कि प्रदेश पूरी तरह अपराध मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें