फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर डंपर ने कार को मारी टक्कर

Sun, 03 May 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को तेज रफ्तार डंपर का अगला टायर फट गया। डंपर अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार बैंककर्मी दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं डंपर एक्सप्रेसवे पर पलट गया। घायलों को लालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। मां-बेटे को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के केराकत गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली में है। पत्नी श्वेता और बेटे सहर्ष के साथ घर जौनपुर जा रहे थे। घायल श्वेता ने बताया कि कठघर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर कार खड़ी कर वह कुछ देर के लिए रुके थे। बेटा पीछे की सीट पर बैठा था।
इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर का अगला टायर फट गया और वह कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, हादसे की जानकारी पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें