फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने चचेरे भाई-बहन को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के कप्तान का पुरवा में रविवार रात नशे में धुत युवक ने अपने ही चचेरे भाई और बहन को गोली मार दी। बताते हैं कि आरोपी और उसके पिता के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पर चचेरे भाई व बहन को गोली मारी गई है।
विज्ञापन

गनीमत रही कि दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गया। आरोपी के चाचा ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कप्तान का पुरवा निवासी धर्मेंद्र चौधरी रोज की तरह रविवार रात करीब सवा 11 बजे घर आया। नशे में धुत होने पर पिता देशू चौधरी ने नाराजगी जताई। देखते ही देखते दोनों में कहासुनी के बाद झगड़े की नौबत आ गई। पिता-पुत्र को शांत कराने के लिए आरोपी धर्मेंद्र के चचेरे भाई पुष्पेंद्र और चचेरी बहन वर्तिका ने बीचबचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन

इससे गुस्साया धर्मेंद्र पिता को छोड़कर चचेरे भाई व बहन से भिड़ गया। नशे की हालत में उसने दोनों को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली दोनों के पैर में लगी।
वारदात के बाद घर में अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। बताते हैं कि दोनों खतरे से बाहर हैं। उधर सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौका पाकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मामले में घायल पुष्पेंद्र के पिता व कोटेदार राज कुमार चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देकर धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें