फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी दवाओं के रेट में लगी आग, रोगी हो रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बढ़ती महंगाई में इलाज भी मुश्किल हो गया है। दवाओं के दामों में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी समेत अन्य जरूरी दवाओं के रेट बढ़ने से मरीजों पर बोझ बढ़ गया हैं।
विज्ञापन

मरीजों की जेब खाली हो रही है। वहीं दवा व्यवसायी मनमाने रेट पर दवाएं बेच रहे हैं, लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
हर वस्तुओं में महंगाई लगातार बढ़ रही है। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने केे साथ ही दवाओं के रेट भी बढ़ गए हैं। कुछ माह पहले जिन दवाओं को 100 रुपये में खरीदा जा सकता था।
अब वही दवाएं 120 से 130 रुपये खर्च करने पर मिल रही हैं। अधिकतर दवाओं के रेट बढ़ गए हैं। पुराने एमआरपी की दवाएं पुराने रेट पर बिक रही हैं। नया माल बढ़े हुए रेट पर आ रहा है।
विज्ञापन

पेट दर्द, बुखार, दिल की बीमारी, त्वचा रोग, डिहाइड्रेशन में प्रयोग होने वाली दवाओं के रेट बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के कारण आम आदमी को दवा खरीदने के लिए अतिरिक्त बोझ वहन करना पड़ रहा है।
जिले में जरूरी दवाओं के पहले और अब रेट
दवा का नाम पहले 10 गोलियों का रेट अब 10 गोलियों का रेट
सूमो 106 124
डाइजीन 15 22
मेट्रोजिल 13 21
रेनीटिरीन 24 36
बीकासूल्स 35 46
ए टू जेड 105 125
विटमिन ई 29 36
लेक्टोजिन 340 395
आलमेट-20 90 110
जन औषधि केंद्रों पर बढ़ी दवाओं की बिक्री
मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए खोले गए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर रौनक बढ़ गई है। जिले में चार जन औषधि केंद्र संचालित हैं। इन दुकानों पर पहले की तुलना में दवाओं की बिक्री काफी बढ़ गई है।
जन औषधि की 936 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन डिमांड के हिसाब से ही संचालक दवाएं मंगवाते हैं। जिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र में वर्तमान समय में करीब 700 रेंज की दवाएं उपलब्ध हैं। प्रयास यही किया जाता है कि परचा लेकर आए मरीजों को दवा मिल जाए। इसके अलावा बछरावां और शहर के इंदिरा नगर स्थित जन औषधि केंद्रों पर दवाओं की बिक्री बढ़ गई है।
मेडिकल स्टोरों से बिकने वाली दवाओं के रेट बढ़े हैं, लेकिन अस्पतालों में आने वाले मरीजों के लिए हमारे पास पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को बाजार से दवाएं खरीदने की जरूरत नहीं है। यदि मरीज बाहर से दवाएं लेना भी चाहता है तो सस्ते रेट पर जन औषधि केंद्रों से खरीद सकता है।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें