फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगे कंटीले तार में दौड़ रहे करंट से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। सरकपुर डिहवा गांव में ननिहाल आए बालक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घरवाले उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मनसई गांव निवासी रामपाल का बेटा गोरेलाल (11) अपने ननिहाल मामा विनोद कुमार के घर सरकपुर डिहवा आया था।
शुक्रवार शाम वह खेत के पास खेल रहा था। इसी जगह पर खेत में छुट्टा मवेशियों को रोकने के लिए कंटीले तारों की बाढ़ लगाई गई थी। इसमें करंट दौड़ रहा था। इसी के चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें