फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में फेंकी लाखों की जीवन रक्षक दवाएं, जांच टीम गठित

विज्ञापन
दवाओं को एकत्र करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के दीपेमऊ गांव के पास रविवार को नाले में जीवनरक्षक दवाएं फेंक दी गईं। दवाओं के नाले में पड़े होने का वीडियो भी वायरल हुआ। दवाओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ के आदेश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दवाओं को कब्जे में ले लिया है।
दवाओं की जांच के लिए सीएमओ ने ड्रग इंस्पेक्टर, एसीएमओ सहित चार अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। कुछ माह पहले ही शहर के मामा चौराहे के पास लाखों रुपये की दवाएं बरामद हुईं थीं।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में दीपेमऊ के पास नाले में दवाएं पड़ीं होने का एक वीडियो रविवार को वायरल हो गया। जीवनरक्षक दवाओं को नाले में फेंकने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम को टीम के साथ मौके पर भेजा। मौके पर फैली दवाओं को बोरियों में भरवाकर कब्जे में ले लिया गया है।
सीएमओ ने दवाओं की जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर, एसीएमओ सहित अन्य अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। सीएमओ ने जांच में जिले की दवाएं होने की पुष्टि होने पर संबंधितों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
दवाओं पर नॉट फॉर सेल और गवर्नमेंट सप्लाई लिखा
दीपमेऊ गांव के पास नाले से बरामद दवाओं पर नाट फॉर सेल और गवर्नमेंट सप्लाई लिखा है। इससे स्पष्ट है कि सरकारी अस्पतालों में बंटने के लिए ही ये दवाएं आईं थीं। बुखार की दवा अगले माह एक्पायर्ड होने वाली हैं। नाले में पड़ी मिलीं कुछ दवाएं एक्सपायर्ड भी हो चुकी हैं।
मौके पर मिलीं सीमेंट की बोरियां
दीपेमऊ के बाद जिस स्थान से दवाएं बरामद की गईं हैं, वहीं पर सीमेंट की कई बोरियां पड़ीं थीं। इससे स्पष्ट है कि दवाओं को इन्हीं सीमेंट की बोरियों में ही भरकर लाया गया था। सूचना पर पहुंची टीम ने इधर-उधर बिखरी पड़ीं दवाओं को एकत्र कर कब्जे में ले लिया है।
दीपेमऊ गांव के पास से दवाएं बरामद की गईं हैं। दवाओं की जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर व एसीएमओ की टीम गठित कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें