फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर में मिला महिला का शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। नारायणपुर गांव के पास एक वृद्धा का शव शारदा सहायक नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार के कल्यानपुर मजरे डेलौली गांव निवासी सावित्री देवी (69) पत्नी अमृतलाल शनिवार शाम बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन घर नहीं लौटी।
परिवारीजनों को उसकी चप्पल नहर किनारे पड़ी मिलीं थीं। नहर में डूबने की आशंका पर घरवाले शारदा सहायक नहर में उसे खोज रहे थे। रविवार सुबह गांव के पास महिला का शव दिखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। बेटे अजय कुमार ने बताया कि हम लोग मां की खोजबीन कर रहे थे। उनकी टूटी चप्पल नहर किनारे मिली।
परिवारीजनों ने शौच के दौरान नहर में डूबने की आशंका जताई है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि महिला की नहर में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें