ऊंचाहार (रायबरेली)। उसरैना गांव में बिजली बकायेदारों ने लाइनमैन की पिटाई कर दी। वह किसी तरह जान बचाकर भागा और डॉयल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दबंग मौके से भाग निकले। लाइनमैन ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
रोहनियां ब्लॉक के उसरैना गांव निवासी माता प्रसाद रोहनियां बिजली उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। 31 मार्च को अधिकारियों के निर्देश पर उसने गांव में बिजली बिल के बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए थे।
कनेक्शन कटने से नाराज गांव के दबंग बकायेदारों ने गाली-गलौज करने के बाद मारपीट की। किसी तरह वह जान बचाकर भागा और डॉयल-112 को सूचना दी।
सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर भाग निकले। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है।