डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के खपराताल गांव निवासी जितेंद्र कुमार का बेटा जय (10) गुरुवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ जानवर चराने के गया था। इस दौरान वह गांव के बाहर स्थित तालाब में बच्चों के साथ नहाने लगा।
नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। हालांकि बाद में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कोतवाल राजेश सिंह का कहना है कि तालाब में डूबने से बालक की मौत हुुई है। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।