फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में डूब रही बहन को बचाने के लिए की मशक्कत पर हार गईं, बालिका की डूबने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र शनिवार को घास काटने गई बालिका झील में गिर गई। बड़ी बहन ने उसे झील से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुई।
विज्ञापन

जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालिका की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस किसी प्रकार की जानकारी से इंकार कर रही है।
चंदापुर मजरे गूढ़ा की प्रिया (8) पुत्री वीरेंद्र कुमार कक्षा तीन की छात्रा था। वह प्राथमिक विद्यालय चंदापुर में पढ़ती थी। प्रिया की दादी बिट्टी ने बताया कि प्रिया अपनी बड़ी बहन प्रतिमा (15) के साथ सुबह गांव के बाहर झील के पास घास काटने गई थी।
विज्ञापन

झील में जेसीबी से लगाई गई मेड़ से हुए गहरे गहरे गड्ढों में पैर फिसल गया और वह गिर गई। प्रतिमा ने निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। तत्काल घर आकर सूचना दी।
विज्ञापन

जब तक घर के लोग वहां पहुंचे तब तक वह पानी में डूब गई। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। प्रिया की मौत से पिता वीरेंद्र, मां रोली तथा बड़ी बहन प्रतिमा, भाई अंकित का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष रविद्र सोनकर ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें