फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में डूबे दो छात्रों की मौत, शव मिलने से मचा कोहराम

विज्ञापन
छात्रों के शव मिलने के बाद गमगीन परिवारीजन। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। तीन दिन पहले शारदा नहर में डूबे दो छात्रों का शव मंगलवार को मिल गया। दोनों शव अलग-अलग स्थान पर कुछ दूरी पर मिले।
विज्ञापन

गौरीगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी आकाश त्रिपाठी (16) पुत्र संजय त्रिपाठी व जामो थाना क्षेत्र के पूरे गोपी तिवारी गांव निवासी मयंक तिवारी (17) पुत्र बृजेश कुमार तिवारी लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिपुला चौराहा स्थित न्यू स्टैंडर्ड स्कूल में इंटर के छात्र थेे।
दोनों किराए का कमरा लेकर साथ रहते थे। रविवार को अमावां रोड स्थित शारदा नहर में नहाने के दौरान दोनों डूब गए थे। खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मयंक का शव घटनास्थल से तकरीबन डेढ़ किमी दूर बरखापुर के पास व आकाश का शव घटनास्थल से पांच किमी. दूर भटपुरवा गांव के पास से बरामद किए गए। थानेदार बृजेश राय का कहना है कि खोजबीन के दौरान दोनों छात्रों के शव बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें