फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में गिरा आईटीबीपी का रोशनी उपकरण

Wed, 26 Aug 2015 11:47 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ कस्बे के चौहट्टा मोहल्ले में आईटीबीपी का टेल जोनेट इंस्ट्रूमेंट बुधवार को एक पंडा के घर में गिरने से हड़कंप मच गया। ट्रेनिंग के दौरान जवानों ने जोनेट इंस्ट्रूमेंट को छोड़ा था, लेकिन वह मिस होकर जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन


गनीमत रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने इंस्ट्रूमेंट आईटीबीपी अधिकारियों के हवाले कर दिया।
डलमऊ कस्बे में आईटीबीपी जवानों को सुबह प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

इसी दौरान आसमान में टेल जोनेट इंस्ट्रूमेंट छोड़ा गया। अफसरों की मानें तो युद्ध के दौरान रोशनी करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। ऐसे में दुश्मन की गतिविधियों की जानकारी हो जाती है।

 इंस्ट्रूमेंट मिस होकर चौहट्टा निवासी एवं पंडा जीवनलाल मिश्र के घर पर गिर गया। जिस समय इंस्ट्रूमेंट गिरा,  उस समय जीवनलाल सो रहा था। उसकी चारपाई के पास ही इंस्ट्रूमेंट गिरा।
विज्ञापन


जीवनलाल के मुताबिक आवाज से उसकी नींद खुली। जानकारी होने पर डलमऊ कोतवाल ओपी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने इंस्टूमेंट को पानी भरी बाल्टी में डाल दिया।

ठंडा होने पर इंस्ट्रूमेंट को आईटीबी अफसरों के हवाले कर दिया। टेल जोनेट इंस्ट्रूमेंट का वजन एक किलो, 55 एमएम व्यास और लगभग एक फुट लंबाई थी।

आईटीबीपी के कमाडेंट-सीओ राजेश पांडेय ने बताया कि रोशनी के लिए टेल जोनेट इंस्ट्रूमेंट छोड़ा जाता था। ट्रेनिंग के दौरान मिस होने से इंस्ट्रूमेंट जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें