फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत

Fri, 06 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिवगढ़ के पहुंरावां पुल के पास बृहस्पतिवार को ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए
विज्ञापन


शिवगढ़ के पहुरावां मजरे बहादुरनगर निवासी रामबिहारी (42) बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे ई रिक्शा से टिनशेड लेकर बछरावां जा रहे थे। शिवगढ़ के पहुंरावां पुल के पास चढ़ाई पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर राम बिहारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष विंध्य विनय ने बताया कि हादसे में ई रिक्शा चालक की मौत हुई है।
विज्ञापन


शिवगढ़ के छोटीखेड़ा मजरे बहादुर नगर निवासी अंकित कुमार (20) अपने 14 वर्षीय भतीजे अमित कुमार के साथ बाइक से भवानीगढ़ की ओर आ रहे थे। जड़ावगंज निवासी महेश कुमार (27) अपनी पत्नी जगराना के साथ बाइक से भवानीगढ़ की ओर से बछरावां की ओर जा रहे थे।

बांदा-बहराइच हाईवे स्थित रायपुर-नेरुवा माइनर की पुलिया के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक अंकित कुमार व दूसरी बाइक चालक महेश कुमार व उनकी पत्नी घायल हो गईं।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया। वहां से अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिवगढ़ थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इसी तरह ऊंचाहार से गंगा स्नान कर बोलेरो से जगतपुर के पूरे भभूती गांव की आयुषी मिश्रा, मानसी मिश्रा, अविरल मिश्र और यशी मिश्रा घर लौट रही थीं। ऊंचाहार में जगतपुर सीमा के पास बोलेरो की कार से टक्कर हो गई।

हादसे में आयुषी मिश्रा, मानसी मिश्रा, अविरल मिश्र और यशी मिश्रा घायल हो गईं। स्थानीय लोग सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। आयुषी, मानसी व यशी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, महराजगंज में उन्नाव जिले के पटकापुर गांव निवासी श्रीपाल अपने भांजे मुन्नीलाल के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से कुसढी सागरपुर जा रहे थे। रास्ते में कुबना नैया पुल के पास सामने से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें