फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. हजारी सिंह बने प्रधान संघ के अध्यक्ष

Sun, 03 Jan 2016 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान संघ का अध्यक्ष धन्नीपुर गांव के प्रधान डॉ. हजारी सिंह को चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि समाज में व्यक्तियों का कई तरीके से वर्गीकरण किया गया है।
विज्ञापन


हम लोगों को जीवन के मूल मंत्रों को पकड़कर चलने की जरूरत है। गांव के विकास के लिए हमें द्वेष की भावना भुलाकर काम करना होगा। हमें दूसरों के कामों की प्रशंसा करनी चाहिए।

जिससे उसको प्रोत्साहन मिल सके। सोंडासी के प्रधान रामसुमेर यादव ने कहा कि संगठन में बहुत शक्ति होती है। सभी प्रधान कंधे से कंधा मिलाकर काम करें।

समिति के गठन में रामसुमेर यादव, संजय सिंह, रामशंकर व अखिलेश बाजपेयी को उपाध्यक्ष को चुना गया। इसी प्रकार रघुराज सिंह, रामचंद्र शुक्ला, अब्दुल मजीद व रामलखन को महामंत्री, शिवकुमार यादव व महेंद्र सिंह को संयुक्त मंत्री चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयकुमार सिंह व गंगासागर यादव को मंत्री और राकेश सिंह को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। समारोह का संचालन रामगोपाल त्रिपाठी ने किया।

इस मौके पर कार्तिकेयशंकर बाजपेयी, एआरडी ग्रुप के रामबाब गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, अजय रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें