फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ को चेताया, प्रसाधन कक्ष पूरा कराने के आदेश

Thu, 30 Jul 2015 11:29 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने गुरुवार को बचत भवन में अधिकारियों की क्लास ली। लोहिया गांवों में प्रसाधन कक्षों का काम पूरा न मिलने पर नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ को तत्काल काम को पूरा कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


लघु सिचांई को 380 नलकूपों के व्योरे को ऑनलाइन करने के आदेश दिए। बैठक के बाद निर्माणाधीन रिसोर्स सेंटर और जिला अस्पताल के मैटर्निटी विंग की गुणवत्ता को जांचा।

प्रमुख सचिव ने बचत भवन में बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में लोहिया गांवों में प्रसाधन कक्षों के निर्माण की प्रगति बेहद धीमी मिली।

इस पर डीपीआरओ को चेतावनी देते हुए तत्काल काम को पूरा कराने के आदेश दिए। बैठक के बाद उन्होंने मैटर्निटी विंग के निर्माण की प्रगति को देखा।

 पांच मंजिला इस अस्पताल के काम को मार्च 2016 में पूरा हो जाना है, लेकिन अब तक दो मंजिला तक काम पूरा नहीं हो सका है। सिटी रिसोर्स सेंटर के पिलर की जांच करके रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन


सदर तहसील में प्रमुख सचिव ने पत्रावलियों के रखरखाव को देखा। तहसीलदार से कहा दोनों पक्षों के आने के बाद ही मुकदमों की सुनवाई की जाए।

 उन्होंने ऊंचाहार देहात गांव के प्राथमिक स्कूल पिपरहा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनीं। किसी ने बिजली तो किसी ने आवास न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर सीडीओ अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें