फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ एडीओ पंचायत का रोका वेतन

Tue, 02 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
भुगतान - फोटो : getty images
विज्ञापन
14वें और राज्य वित्त आयोग से होने वाले कार्यों की कार्ययोजना की ऑनलाइन फीडिंग में लापरवाही पर डीपीआरओ संजय यादव ने नौ एडीओ पंचायत का वेतन रोक दिया है। सभी एडीओ पंचायत को एक सप्ताह में फीडिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ग्राम सभाओं में होने वाले 14वें और राज्य वित्त आयोग के कार्यों की इस बार प्लान प्लस सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन फीडिंग कराई जा रही है। कार्ययोजना को सॉफ्टवेयर पर फीड किए बगैर गांवों में विकास कार्य कार्य नहीं कराया जा सकता। वैसे तो जिले में 989 गांव हैं, लेकिन अब तक महज 465 गांवों की कार्ययोजना ही फीड हो पाई है।

ग्राम प्रधानों के खातों में धन तो है, लेकिन कार्य योजना फीड न होने से वे चाहते हुए भी गांव का विकास नहीं करा पा रहे हैं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने नौ सहायक विकास अधिकारी पंचायत के वेतन में रोक लगा दी है।
विज्ञापन


इनमें अमावां, डलमऊ, हरचंदपुर, रोहनिया, सरेनी, ऊंचाहार, महराजगंज, खीरों व लालगंज के एडीओ पंचायत शामिल हैं। डीपीआरओ ने बताया कि नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायत का वेतन रोका गया है। एक सप्ताह में फीडिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि दिए गए समय में पूरी कार्ययोजना फीड नहीं हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें