फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कुत्तों की दहशत, 33 लोगों को काटा

Tue, 08 Apr 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष में बच्चे को एआरवी लगाता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कुत्तों के हमले थम नहीं रहे हैं। सोमवार को कुत्तों के काटने से 33 लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में एआरवी (एंटी रैबीज वेनम) लगवाने दोपहर दो बजे तक 150 से अधिक लोग पहुंचे।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा की ओपीडी में 33 नए मरीज एआरवी लगवाने के लिए पहुंचे। इसमें अंकित (3), अथर्व (3), समद (6), जयप्रकाश (45), अंजली (23), दुष्यंत (35), महिला (18), अंशुमान (14), नयन (6), अक्षत (11), हिमांशू (2) आदि नए रोगी शामिल रहे। चिकित्सीय सलाह लेने के बाद इंजेक्शन कक्ष में पहुंचकर एआरवी लगवाया। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को एआरवी लगवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

पुराने मरीजों को लेकर 150 से अधिक लोगों को एआरवी लगाई गई। चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा का कहना है कि अगर किसी भी व्यक्ति को रेबीज संक्रमित किसी जानवर ने काट लिया है तो 72 घंटे के भीतर एआरवी का पहला टीका जरूर लगवाएं। कुत्ता काटने वाले स्थान को कम से कम 10 से 15 मिनट तक साबुन या डेटॉल से साफ करें। उसके तुरंत बाद टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें