फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Sun, 02 Aug 2015 11:01 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से सीएचसी में पहले की तरह से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ रोगियों को मिलने लगेगा। नसीराबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी गिरि की शुक्रवार को नसीराबाद कस्बा निवासी इकबाल ने पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


अधीक्षक की पिटाई से गुस्साए स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को कामकाज ठप कर दिया था। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि एसडीएम सलोन डीपी मिश्रा और नसीराबाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी जल्द करने की बात कही है।

इस आश्वासन पर हड़ताल वापस ले ली गई है। सोमवार से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ रोगियों को पहले की तरह मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें